कुड्डालोर (तमिलनाडु) की दो बहनों ईश्वर्या रामनाथन और सुष्मिता रामनाथन ने गरीबी से संघर्ष कर यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। ईश्वर्या 2019 में 44वीं रैंक के साथ आईएएस बनी थीं और सुष्मिता 2022 में 528वीं रैंक के साथ आईपीएस बनीं। 2004 में सुनामी के कारण उनका घर बह गया लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी थी।