inshorts

पिता नहीं दिला सका iPhone, यूपी में बेटी ने ज़हर खाकर दे दी जान

झांसी (यूपी) में आईफोन न मिलने से नाराज़ 11वीं की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा ने दो दिन में फोन दिलाने की मांग की थी लेकिन ₹40,000 की कमी के कारण पिता ने फसल कटने के बाद फोन दिलाने का आश्वासन दिया था। इससे नाराज़ होकर छात्रा ने यह कदम उठा लिया।