गर्भनिरोध के इन तरीकों से बढ़ता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

डेनमार्क में हुई स्टडी के अनुसार, हार्मोन-बेस्ड गर्भनिरोधक तरीकों से महिलाओं में स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। स्टडी के मुताबिक, एस्ट्रोजन युक्त प्रोडक्ट खासकर वजाइनल रिंग और स्किन पैच के इस्तेमाल से स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि डॉक्टर को इन्हें लिखते समय इनके खतरों को ध्यान में रखना चाहिए।