गर्भवती महिला से तमिलनाडु में चलती ट्रेन में की गई रेप की कोशिश, चिल्लाने पर बाहर फेंका गया

कोयंबटूर (तमिलनाडु) में गुरुवार को रेप की कोशिश का विरोध करने पर एक गर्भवती महिला को एक शख्स ने चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। महिला ने रेप की कोशिश के दौरान शख्स को लात मारी और वह चिल्लाने लगी थी। महिला के हाथों, पैरों व सिर में चोट आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।