रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच सीधी ज़िले (एमपी) में कम-से-कम 53 गर्भवती महिलाओं की प्रसव से पहले, प्रसव के दौरान या प्रसव के बाद मृत्यु हो गई। इन मृत महिलाओं की औसत आयु 26-वर्ष थी जिनमें से अधिकांश पहली या दूसरी बार मां बन रही थीं और सबसे कम उम्र की महिला 19-वर्ष की थी।