गर्मी में AC का इस्तेमाल शुरू करने से पहले किन बातों का खयाल रखना ज़रूरी है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मी की शुरुआत होते ही एसी चलाने से पहले एयर फिल्टर को अच्छी तरह साफ करना चाहिए क्योंकि गंदे/जाम हुए फिल्टर हवा के बहाव को रोकते हैं। इससे एफिशिएंसी घटती है व बिजली की खपत बढ़ती है। वहीं, एसी में गैस के लेवल की जांच करानी चाहिए क्योंकि गैस कम होने से कूलिंग पर असर पड़ता है।