गर्मी से बचने के लिए पहाड़ चले लोग, मनाली में लगा 10 KM लंबा जाम; वायरल हुआ वीडियो
मनाली (हिमाचल प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारी जाम दिख रहा है। एक X यूज़र ने कहा कि यह 10 किलोमीटर लंबा जाम है। यूज़र ने लिखा, "सच कहूं तो ट्रिप प्लान करने से पहले कुछ दिन इंतज़ार करो...अब तो यह टॉर्चर जैसा लग रहा है। सरकारों ने सिर्फ 2-3 स्पॉट्स को प्रमोट किया...इसलिए ऐसा होता है।"