प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से मिले। ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने 26/11 मुंबई हमले के साज़िशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत को प्रत्यर्पित करने को मंज़ूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका दृढ़तापूर्वक साथ खड़े हैं।"