अहमदाबाद (गुजरात) के कांकरिया चिड़ियाघर में एक 26-वर्षीय युवक अरुण पासवान अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बाघ के बाड़े में कूद गया जिसका वीडियो सामने आया है। युवक पेड़ पर चढ़ते हुए फिसलते-फिसलते बचा और एक सफेद बाघ उसकी तरफ बढ़ने की कोशिश करता दिख रहा है। यूपी निवासी अरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।