मुज़फ्फरपुर (बिहार) में गर्लफ्रेंड की कॉल डीटेल्स नहीं दिए जाने से नाराज़ होकर एक युवक ने टेलिकॉम कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ की है। बकौल रिपोर्ट्स, उसे शक था कि गर्लफ्रेंड किसी अन्य से भी फोन पर बात करती है इसलिए वह उसकी कॉल डीटेल्स निकलवाने के लिए कुल्हाड़ी लेकर ऑफिस पहुंचा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।