गर्लफ्रेंड की मौत का सदमा सह नहीं सका कंपनी का CEO, वेलेंटाइन्स डे से दो दिन पहले दी जान
करनाल (हरियाणा) में एक निजी कंपनी के सीईओ अजय शर्मा ने नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। वेलेंटाइन्स डे से 2 दिन पहले यह घटना घटी। शख्स की जेब से मिले नोट में लिखा था कि उसकी गर्लफ्रेंड ने जान दे दी थी जिससे आहत होकर वह भी दुनिया को अलविदा कह रहा है।