गर्लफ्रेंड की हत्या कर ठेले पर शव ले जाता दिखा बॉयफ्रेंड, सामने आया CCTV फुटेज
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में संदीप नामक शख्स ने बेवफाई के शक में अपनी प्रेमिका की हत्या की है। बकौल पुलिस, संदीप ने प्रेमिका की चाय में नींद की दवाई मिलाई जिसे पीकर वह गहरी नींद में चली गई और फिर चेहरे पर टेप लगाकर उसकी हत्या की। संदीप शव को ठेले पर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।