गरबा की धुन पर थिरके पाकिस्तानी हिंदू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान के कराची में हिंदू समुदाय के लोगों ने नवरात्रि में गरबा का जश्न मनाया है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कराची में रहने वाले इन्फ्लुएंसर्स ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उत्सव की झलकियां शेयर की हैं। एक इन्फ्लुएंसर ने गरबा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान की नवरात्रि है।"