गरीब परिवार के बच्चों ने टॉर्च की रोशनी में पढ़कर राजस्थान में स्कूल में किया टॉप

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, झुंझुनू (राजस्थान) के लांबा गांव में एक गरीब परिवार के बच्चों ने घर में बिजली का कनेक्शन न होने के बावजूद टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई कर स्कूल में अपनी-अपनी कक्षा में टॉप किया है। हालांकि, प्रशासन ने इस बात पर संज्ञान लेते हुए अब उनके घर में बिजली का कनेक्शन दे दिया है।