गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया गया: 'डिजिटल डिवाइड' पर सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूहों के बच्चों को कोविड-19 काल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बने 'डिजिटल डिवाइड' को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार को मिलकर काम करने का निर्देश दिया है। बकौल कोर्ट, महामारी के दौरान गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रहे क्योंकि वे कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल करने में अक्षम थे।