प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ट्वीट किया, "अंत्योदय और गरीबों की सेवा के उनके सिद्धांत हमें प्रेरित करते रहते हैं।" उन्होंने कहा, "उन्हें असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के तौर पर याद किया जाता है।" वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "उनका तपस्वी जीवन व आदर्श सदैव देश का पथप्रदर्शन करते रहेंगे।"