पूर्व भारतीय फिज़ियो आशीष कौशिक ने खुलासा किया है कि विराट कोहली गर्दन और जबड़े के दर्द के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ 2011 विश्व कप सेमीफाइनल खेले थे। बकौल कौशिक, "कोहली हर चीज़ को बेहद हल्के में लेते हैं और जानते हैं कि यह उनके लिए काम कर सकता है...उनमें दर्द सहने और उसका समाधान खोजने की ज़बरदस्त क्षमता है।"