गर्भवती महिला को जेसीबी पर बिठाकर एमपी में पार कराई गई उफनती नदी पर बनी पुलिया
नीमच (मध्य प्रदेश) में एक गर्भवती महिला को जेसीबी के आगे वाले हिस्से पर बिठाकर उफनती नदी पर पुलिया पार कराए जाने का वीडियो सामने आया है। स्थानीय बीजेपी विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के मुताबिक, पानी होने के कारण महिला को अस्पताल ले जा रही ऐम्बुलेंस पुलिया पार नहीं कर पाई इसलिए जेसीबी बुलाकर गर्भवती को दूसरी तरफ पहुंचाया गया।