गर्मी से बचने के लिए सिर पर सौर ऊर्जा से चलने वाला पंखा लगाए साधु का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे इस वीडियो में साधु के सिर पर एक हेलमेट में सोलर प्लेट और पंखा फिट किया गया है। वीडियो में साधु बोल रहा है, "जितनी तेज़ धूप होगी, उतनी तेज़ हवा आएगी।"