पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के जाफराबाद में सोमवार को सलमान नामक 25-वर्षीय लड़के की उसकी गर्लफ्रेंड के पिता मंज़ूर और एक नाबालिग समेत 2 भाइयों ने दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सलमान और लड़की की पिछले 2 साल से दोस्ती थी और लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंज़ूर नहीं था।