सरोजनी नगर (दिल्ली) में एक शख्स के घर में बंदूक की नोंक पर घुसकर 1 लैपटॉप, मोबाइल व स्कूटी लूटने को लेकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड समय में ये गिरफ्तारियां हुईं। इनमें से एक आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा क्रिसमस गिफ्ट देना चाहता था इसलिए वारदात को अंजाम दिया।