'गर्लफ्रेंड ने आईपीएल या उसमें से एक चुनने के लिए कहा' पोस्टर पकड़े शख्स की फोटो हुई वायरल
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) व सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान 'मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे आईपीएल या उसमें से एक चुनने के लिए कहा…मैं यहां आईपीएल देख रहा हूं' पोस्टर पकड़े एक शख्स की तस्वीर वायरल हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, "सही मायने में आईपीएल का फैन।"