गले में रस्सी बांधकर एमपी में हटाई गई माधवराव सिंधिया की प्रतिमा, 4 इंजीनियर निलंबित

कटनी (एमपी) में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के दिवंगत नेता माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को आपत्तिजनक तरीके से हटाने को लेकर 4 इंजीनियर निलंबित किए गए हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें नेता की प्रतिमा के गले में रस्सी बांधकर कर्मचारी उसे हटाते दिखे थे। निर्माण कार्य के चलते प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था।