गलती से हाथ चला गया था: स्पा करते हुए दिल्ली में महिला की टीशर्ट में हाथ डालने वाला शख्स
दिल्ली के सलून में स्पा कराने गई महिला के सिर-कंधों की मसाज करते वक्त पुरुष कर्मचारी ने कथित तौर पर 3-4 बार उसकी टीशर्ट में हाथ डाल दिया। महिला व उसके साथी द्वारा विरोध करने पर शख्स ने माफी मांगी जिसका वीडियो सामने आया है। उसने हाथ जोड़कर कहा, "सॉरी...मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था...गलती से वहां हाथ चला गया।"