गलत खबर का परिणाम संभाल नहीं पाओगे: स्वास्थ्य को लेकर खबर फैलाने वालों से प्रेमानंद महाराज

संत प्रेमानंद महाराज ने उनके स्वास्थ्य को लेकर झूठी खबर फैलाने वालों से कहा है, "लोगों का दुख जो परिणाम देगा वो आप संभाल नहीं पाओगे इसलिए सही खबर देनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "व्यूज़ आपको रुपए दे सकते हैं लेकिन अपराधमुक्त नहीं कर सकते...धार्मिक विषय भाव का विषय होता है इसमें किसी तरह का मज़ाक या झूठ फैलाना पाप है।"