गलत चाल चलने के बाद कुर्सी से गिरा पोलैंड का शतरंज खिलाड़ी, वीडियो हुआ वायरल

वॉरसॉ में फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप में गलत चाल चलने पर अर्मेनियाई ग्रैंडमास्टर टिग्रान एल पेट्रोसियन से हारने के बाद पोलैंड के शतरंज खिलाड़ी पावेल टेक्लाफ अपनी कुर्सी से गिर गए। टेक्लाफ ने वीडियो वायरल होने के बाद कहा, "मैंने बस अपना संतुलन खो दिया और नीचे गिर गया...मैं गुस्से में था लेकिन जब वीडियो देखा तो यह मज़ाकिया लगा।"