गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे शख्स को आंध्र प्रदेश में स्कूटी सवार महिला ने चप्पल से पीटा

अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) में नशे में धुत एक युवक ने स्कूटी से जा रही महिला को छूने की कोशिश की जिसके बाद महिला ने स्कूटी रोककर युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।