गलत तरीके से बम बना बैठे थे आतंकी जिसकी वजह से सीमित रहा धमाके का प्रभाव: अधिकारी
दिल्ली धमाके को लेकर 'हिन्दुस्तान' ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि IED को गलत तरीके से बनाया गया था जिसके चलते इसका प्रभाव सीमित रहा। अधिकारी ने कहा, "बम समय से पहले फट गया...पूरी तरह से विकसित नहीं था...विस्फोट से गड्ढा नहीं बना और छर्रे भी बरामद नहीं हुए।"