अमेरिका में तिहरे हत्याकांड में सज़ा पलटने से पहले 43 साल जेल में रहे 62-वर्षीय अश्वेत शख्स के लिए रविवार तक लगभग $1.5 मिलियन जुटाए गए। केविन स्ट्रिकलैंड को मुआवज़ा नहीं मिलने पर मिडवेस्ट इनोसेंस प्रोजेक्ट ने उनके लिए फंड जुटाए। मिसौरी राज्य उन्हीं लोगों को भुगतान की अनुमति देता है जो डीएनए साक्ष्य के आधार पर दोषमुक्त हुए हो।