गलतफहमी है, सलाइवा के इस्तेमाल से वाइट बॉल क्रिकेट में कोई असर नहीं पड़ता है: स्टार्क

डीसी के गेंदबाज़ मिचल स्टार्क ने वाइट बॉल क्रिकेट में सलाइवा के इस्तेमाल पर कहा है, "यह गलतफहमी है कि सलाइवा के इस्तेमाल करने से वाइट बॉल क्रिकेट में कोई असर पड़ता है।" उन्होंने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट में ज़रूर इसका फायदा मिलता है। मोहम्मद सिराज ने कहा था कि उन्हें आईपीएल में सलाइवा का फायदा मिल रहा है।