चीन से गलवान झड़प में शहीद हुए बिहार के एक जवान का स्मारक विवादित ज़मीन पर होने को लेकर बिहार पुलिस ने सोमवार को कथित तौर पर उनके पिता से बदसलूकी की और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया है कि मामला ज़मीन अतिक्रमण का है। शहीद के घरवालों ने पुलिस पर पिता को पीटने का आरोप लगाया है।