बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने चीन से गलवान झड़प में शहीद हुए वैशाली के जवान के पिता से हुई कथित बदसलूकी की जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है। जवान का स्मारक विवादित ज़मीन पर होने को लेकर उनके पिता को गिरफ्तार किया गया है।