सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब का पूजा गुप्ता नामक महिला के हेयरकट के दौरान उसके सिर पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने कहा है, "मैं गली के नुक्कड़ के नाई से बाल कटवा लूंगी लेकिन उनसे नहीं।" बकौल महिला, "जावेद सर ने सेमिनार में मुझे हेयरकट के लिए स्टेज पर आमंत्रित किया...और उन्होंने गलत व्यवहार किया।"