पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ हेनरी निकल्स के डिसमिसल के वीडियो को रीट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, निकल्स के स्ट्रेट ड्राइव के बाद नॉन-स्ट्राइकर के बैट से टकराकर उछली गेंद को मिड-ऑफ के फील्डर ने कैच किया था। सचिन ने लिखा, "गली क्रिकेट में हम नॉन-स्ट्राइकर को आउट दे देते।"