inshorts

गवर्नर के गले लगकर महिला सांसद ने गिराया सफेद रहस्यमयी पाउडर, जादू-टोने के शक को लेकर छिड़ी बहस

मैक्सिको में सांसद योलोसिन डोमिंगेज़ का गवर्नर एवलिन सालगाडो को गले लगाते हुए उनकी ड्रेस पर सफेद पाउडर गिराने का वीडियो वायरल है। 15 सितंबर को हुए कार्यक्रम के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जादू-टोने और तांत्रिक अनुष्ठान को लेकर बहस छिड़ गई है। हालांकि, पाउडर की पहचान या सांसद की मंशा का कोई प्रमाण नहीं मिला है।