गहने गिरवी रख शुरू किया था 'चाइनीज़ स्टार्टअप', आज 10-12 लोगों को दे रहे रोज़गार

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) के प्रतापपुरा की रहने वालीं संगीता प्रमोद सागर ने अपने गहने गिरवी रखें और 2008 में 'ड्रैगन चाइनीज़' नाम से स्टार्टअप शुरू किया था। 'न्यूज़ 18 लोकल' को महिला ने बताया कि पति मज़दूरी करने के लिए जाते थे इसलिए खुद का स्टार्टअप शुरू किया और आज 10-12 लोगों को रोज़गार दे रहे हैं।