पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज़ राजा ने कहा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें दो अलग-अलग मौकों पर आईपीएल में आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि अगर मैं वहां चला गया तो फैन्स बेड़ा गर्क कर देंगे। इसमें क्रिकेट की भावना हो सकती है...लेकिन इस वक्त कुछ दरारें हैं जिन्हें भरने की ज़रूरत है।"