inshorts

गांगुली व बंगाल सरकार पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने भूमि आवंटन को लेकर लगाया जुर्माना

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भूमि आवंटन के एक मामले में सौरव गांगुली को ₹10,000 और पश्चिम बंगाल सरकार व वेस्ट बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को ₹50,000-₹50,000 बतौर टोकन लागत जमा करने को कहा है। गौरतलब है, कॉर्पोरेशन ने 2013 में गांगुली को 2 एकड़ का प्लॉट आवंटित किया था। सरकार और कॉर्पोरेशन पर मुकदमेबाज़ी के लिए जुर्माना लगा है।