inshorts

गांधी जयंती के अगले दिन लखीमपुर में किसानों को निर्दयता से कुचला गया: वरुण गांधी

लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) में किसानों के प्रदर्शन के दौरान 8 लोगों की मौत के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा, "गांधी जयंती के अगले दिन...किसानों को निर्दयतापूर्वक कुचलने की जो हृदयविदारक घटना हुई...उससे...पूरे देश में रोष है...हमें किसानों के साथ...संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए।"