गाज़ा में जैसा विध्वंस हुआ वैसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया था: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इज़रायल के हमले के बाद गाज़ा में जैसा विध्वंस हुआ है वैसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से दुनिया ने नहीं देखा था। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अगर संघर्ष आज खत्म होता है तो इज़रायल की बमबारी और हमले में तबाह हुए मकानों के पुनर्निर्माण में कम-से-कम 2040 तक का समय लगेगा।