गाज़ा में प्रतिदिन 37 बच्चे अपनी मां को खो रहे हैं: यूएनआरडब्ल्यूए

फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने कहा है कि इज़रायल-हमास युद्ध के दौरान गाज़ा में प्रतिदिन औसतन 37 बच्चे अपनी मां को खो रहे हैं। यूएनआरडब्ल्यूए के मुताबिक, युद्ध के दौरान गाज़ा में 10,000 से अधिक महिलाएं मारी गईं और 19,000 से अधिक महिलाएं घायल हुई हैं।