गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) स्थित साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द, उल्टी और डायरिया होने की शिकायत की है। ज़िला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की मेडिकल जांच की और पानी के सैंपल लिए हैं।