उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया है कि गाज़ियाबाद के डॉक्टर अरविन्द वत्स अकेला को वॉट्सऐप पर 'सिर तन से जुदा' वाली धमकी मिलने का मामला फर्ज़ी पाया गया है। बकौल पुलिस, डॉक्टर ने सस्ती लोकप्रियता के लिए पूर्व से परिचित एक मरीज़ के कॉल को हत्या की धमकी वाला कॉल बताया था। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।