गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक हाउसिंग सोसायटी की एक इमारत की 11वीं मंज़िल से सोमवार रात 25-वर्षीय फैशन डिज़ाइनर ने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, डेढ़ पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है और शुरुआती पड़ताल से पता चलता है कि मृतका अपने पिता से नाराज़ थी तथा वह अपने करियर से भी नाखुश थी।