गाज़ियाबाद में दो लोगों को गिरफ्तार कर बरामद की गई 115 किलो चरस

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गाज़ियाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 115 किलोग्राम चरस बरामद की है। बकौल पुलिस, एनडीपीएस ऐक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरामद की गई चरस की कीमत ₹4 करोड़ आंकी गई है।