inshorts

गाज़ियाबाद में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 1 शख्स की मौत व कई अन्य घायल

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में बुधवार शाम एक बस भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बतौर खबर, घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बचाव अभियान के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी बस में फंसे लोगों को निकालते दिख रहे हैं।