inshorts

गाज़ियाबाद में मोबाइल टूटने के बाद 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में शनिवार को 10वीं की छात्रा ने मोबाइल टूटने के बाद अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है 'पापा मेरे से मोबाइल टूट गया था। मुझे माफ करना।' पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।