ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने गाली वाले गाने पर इंस्टाग्राम रील बनाते हुए कुछ युवकों द्वारा दो कारों व एक बाइक से स्टंट करने का संज्ञान लिया है। वीडियो में चलती बाइक पर चालक टी-शर्ट उतारता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने कहा, "एक युवक को गिरफ्तार किया गया है...अन्य युवकों और संबंधित वाहनों की तलाश जारी है।"