गाज़ियाबाद के प्रसिद्ध सैंया जी पूड़ी वाले की दुकान पर राज्य कर विभाग ने की रेड, कर चोरी पकड़ी
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के प्रसिद्ध 'सैंया जी पूड़ी वाले' की दुकान पर गुरुवार को राज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा। छापेमारी करीब 10 घंटे चली जिसमें ₹17.85 लाख की कर चोरी पकड़ी गई। दरअसल, दुकान का फूड प्रिपरेशन के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराया गया था और कंपाउंड स्कीम की आड़ में सरकार को कम टैक्स दिया जा रहा था।