गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे छोटे कद के शादीशुदा जोड़े की तस्वीरें जारी की हैं। पाउलो गैब्रिएल डा सिल्वा बारोस (ब्राज़ील) और कैटयूसिया ली होशिनो के नाम यह रिकॉर्ड है और उनकी संयुक्त लंबाई 181.41 सेंटीमीटर है। कपल ने कहा, "हम भले ही कद में छोटे हैं...लेकिन हमारे दिल बड़े हैं…हमारे जीवन में सबके लिए बहुत प्यार है।"